मांझी के ताजपुर में मुखिया मनीष सिंह की मां मीना देवी ने छठ व्रतियों के बीच बांटी पूजन सामग्री
निजी आवास पर सैकड़ों व्रतियों को सूखा नारियल, सेब, नारंगी और अन्य पूजन सामग्री के साथ दी गई नकद राशि; छठ गीतों से भक्तिमय हुआ माहौल
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: मांझी प्रखंड के ताजपुर पंचायत में लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर मुखिया मनीष सिंह की माता मीना देवी ने अपने निजी आवास पर सैकड़ों छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया। इस दौरान व्रतियों को सूखा नारियल, सेब, नारंगी सहित अन्य पूजन सामग्री और कुछ नकद राशि भी प्रदान की गई।
पूजन सामग्री पाकर छठ व्रतियों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी। इस अवसर पर महिलाओं ने पारंपरिक छठ गीत गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। छठ गीतों की गूंज से पूरा परिसर छठी मैया की भक्ति में सराबोर नजर आया।
इस मौके पर मीना देवी ने सभी छठ व्रतियों को महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए उनके परिवारों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में वशिष्ठ सिंह, श्याम बहादुर सिंह, रिंकू सिंह, सतीश सिंह, अनिल सिंह, जितेंद्र सिंह, सुनील शर्मा सहित सैकड़ों छठ व्रती और ग्रामीण उपस्थित रहे।
#Manjhi #Tajpur #SaranNews #ChhapraNews #ChhathPuja2026 #ChhathVrat #MeenaDevi #ManishSingh #ChhathPuja #BiharNews #SocialService #JagatDarshanNews

