पुलिस के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार, 5 गिरफ्तार, 80 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
30 नामजद और 50 अज्ञात महिला-पुरुष आरोपित, एक महिला समेत पांच गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
सिवान (बिहार): चैनपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव स्थित नोनिया टोली में पुलिस के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले में 30 लोगों को नामजद तथा 50 अज्ञात महिला-पुरुष को आरोपित किया गया है।
थानाध्यक्ष विजयरंजन कुमार के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक महिला समेत पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
प्राथमिकी दर्ज होने के बाद मामले के अनुसंधान की जिम्मेदारी अनुसंधानकर्ता को सौंपी गई है। पुलिस मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।
#SaranNews #ChainpurNews #BiharNews #PoliceNews #Ramgarh #PoliceAssault #CrimeNews #BiharPolice #Arrest #SaranPolice

