जयप्रकाश विश्वविद्यालय में रन फॉर यूनिटी का आयोजन, कुलपति प्रो. बाजपेई ने दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ
सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर विश्वविद्यालय परिवार ने लगाई एकता की दौड़, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा
सारण (बिहार) संवाददाता धर्मेंद्र रस्तोगी: लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय परिवार ने पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में दौड़ लगाकर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
दौड़ का नेतृत्व विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. परमेन्द्र कुमार बाजपेई ने किया। दौड़ समाप्त होने के बाद उन्होंने उपस्थित अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं को देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में क्रीड़ा निदेशक प्रो. राजेश नायक की भूमिका सराहनीय रही। इस अवसर पर महाविद्यालय निरीक्षक प्रो. उदय अरविन्द, कुलानुशासक प्रो. विश्वामित्र पांडेय तथा राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के कार्यक्रम समन्वयक प्रो. हरिश्चन्द्र ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया और राष्ट्रीय एकता की शपथ ग्रहण की।
आयोजन में विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स विभाग और राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। विद्यार्थियों में अनिकेत, दीपक, सुमित, उज्जवल, अनुराग, रंजन, आदित्य, देवराज, आयुष, नितिन, छोटू, निशांत, सुधांश, बंटी, मुस्कान, पीयूष, निर्भय, करन, नीतीश, शनी, अभिषेक, गुड्डू, प्रियांशु, पंकज, अभिराज, सोनी, तनू, निशा, संध्या, अभि, अभिनव, गुड्डी, राजेश और प्रताप प्रमुख रूप से शामिल रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों और विश्वविद्यालय कर्मियों ने सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्रीय एकता के संदेश को आत्मसात करते हुए देश की एकता और अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

