श्रीमद्भागवत कथा को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा, विधायक छोटी कुमारी सहित श्रद्धालुओं की उमड़ी आस्था
कलश यात्रा के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालु धार्मिक जयघोष के साथ यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान छपरा विधायक छोटी कुमारी भी श्रद्धालुओं के साथ कलश यात्रा में शामिल हुईं और भगवान श्रीकृष्ण एवं श्रीहरि से क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
आयोजन से जुड़े लोगों ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 19 सितंबर से 25 सितंबर 2026 तक नारायण पैलेस, दलदली बाजार में किया जा रहा है। कथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर 3:15 बजे से शाम 6:15 बजे तक होगा।
आयोजकों के अनुसार, श्रीमद्भागवत कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्ति, धर्म और आध्यात्मिक जीवन से जुड़े प्रसंगों का श्रवण करने का अवसर मिलेगा। कथा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
26 सितंबर को शाम 4 बजे से भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से कथा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आध्यात्मिक लाभ लेने की अपील की है।

