विश्व हैंडबॉल एवं ओलंपिक दिवस पर प्रतिभा सम्मान सह वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न
सारण (बिहार) संवाददाता धर्मेंद्र रस्तोगी: विश्व हैंडबॉल एवं ओलंपिक दिवस के अवसर पर मंगलवार की शाम सारण जिला हैंडबॉल संघ के तत्वावधान में राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मशरक के क्रीड़ा मैदान में खिलाड़ी सम्मान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य अरुण कुमार बरनवाल एवं जिला हैंडबॉल संघ के सचिव संजय कुमार सिंह ने सैकड़ों खिलाड़ियों की उपस्थिति में केक काटकर किया। इस अवसर पर खेल भावना, पर्यावरण संरक्षण तथा खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम में मशरक नगर पंचायत के उप चेयरमैन प्रतिनिधि अमित सिंह, वार्ड पार्षद सिकंदर कुमार, संघ के कोषाध्यक्ष प्रिंस कुमार, प्रभात चंद्र भूषण, महेश पोद्दार, विजय कृष्ण त्रिपाठी, राजेंद्र कुमार, राज कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन केंद्रीय विद्यालय मशरक के खेल प्रशिक्षक रितेश कुमार सिंह ने किया।
इस दौरान राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों अभिषेक कुमार सिंह, पुष्पा कुमारी, राजा कुमार सिंह, दूजा कुमारी, दीपशिखा कुमारी एवं शबाना खातून को मोमेंटो एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं राज्य सब जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर लौटी सारण टीम को भी जिला हैंडबॉल संघ द्वारा मोमेंटो, प्रमाणपत्र एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वाली खिलाड़ियों में करिश्मा कुमारी, खुशी कुमारी, गुड़िया कुमारी, प्रीति कुमारी, आरती कुमारी, रिचा कुमारी, राजनंदनी सिंह, मानसी कुमारी, अनन्या कुमारी, पलक कुमारी, संजना कुमारी, अनामिका कुमारी, रोशनी कुमारी एवं सोनाक्षी कुमारी शामिल रहीं। इसके अलावा टीम कोच एवं राष्ट्रीय खिलाड़ी आकाश कुमार को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों एवं उपस्थित लोगों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि खेल और पर्यावरण दोनों समाज के स्वस्थ विकास के लिए आवश्यक हैं। खिलाड़ियों को सम्मानित किए जाने से नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है तथा खेल संस्कृति को मजबूती मिलती है।
Mashrak News, Saran Handball Association, World Handball Day, Olympic Day Celebration, Mashrak Sports News, Handball Players Honoured, Tree Plantation Program, Saran Handball Team, Bihar Sports News

