दारौंदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हथियार और अपहरण मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
सिवान (बिहार) संवाददाता बिट्टू यादव: दारौंदा थाना पुलिस ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए भीखाबांध क्षेत्र से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में एक आर्म्स एक्ट के मामले में वांछित था, जबकि दूसरा अपहरण मामले में फरार चल रहा था। दोनों की पहचान नीरज बॉसस्कर और मुन्ना हाशमी के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी क्षेत्र में मौजूद हैं। सूचना मिलते ही दारौंदा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विशेष टीम गठित की और छापेमारी कर दोनों को दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस दोनों आरोपियों को थाना लेकर आई, जहां उनसे पूछताछ की गई।
दारौंदा थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में अपराधियों की गिरफ्तारी और फरार अभियुक्तों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। यह कार्रवाई उसी अभियान का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा तथा कानून से बचने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
दारौंदा पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की सक्रियता की सराहना की है।
#Siwan #Daraunda #BiharPolice #ArmsAct #KidnappingCase #CrimeNews #PoliceAction #BreakingNews #SaranNews #BiharNews

