प्रवेशोत्सव पर जरूरतमंद बच्चों को मिली नई ड्रेस व पाठ्य सामग्री, ‘मुस्कान एक लक्ष्य’ की सराहनीय पहल
सरूपगंज (राजस्थान) संवाददाता रंजीत जीनगर: नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के ‘प्रवेशोत्सव’ के अवसर पर श्री गणेश युवा सेवा संगठन, सिरोही एवं विमल वडेरा स्मृति परमार्थ ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में जरूरतमंद बच्चों के बीच ड्रेस एवं पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। ‘मुस्कान एक लक्ष्य’ अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों को सहायता प्रदान कर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान संगठन के सदस्य रणजीत जीनगर ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य अतिथि पदमाराम के हाथों राजकीय प्राथमिक विद्यालय बोर फली में 36, राजकीय प्राथमिक विद्यालय सात सागरी में 44, राजकीय प्राथमिक विद्यालय सेमली प्रथम में 29 तथा राजकीय कन्या आश्रम छात्रावास भुला में 5 ड्रेस का वितरण किया गया। इस पहल से कुल 109 बच्चों को लाभ मिला।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि पदमाराम ने बच्चों को संबोधित करते हुए उन्हें नियमित पढ़ाई करने और आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है, जिससे बच्चे अपने भविष्य को उज्जवल बना सकते हैं और समाज में अपनी पहचान स्थापित कर सकते हैं।
कार्यक्रम में सहयोग करने वाले भामाशाह सोनलाल जैन एवं सुमित्रा जैन के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस मौके पर संगठन के सदस्य जितेंद्र बासफोड़, विक्रम सहित विद्यालय के स्टाफ देवाराम, उजमा, मांगीलाल, दिनेश, महेंद्र, सुशीला एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Sarupganj News, School Dress Distribution, NGO Work India, Education Support Program, Sirohi News

