मांझी में 200 टॉपर्स सम्मानित, मेडल व मोमेंटो देकर बढ़ाया उत्साह
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: मांझी नगर पंचायत के दक्षिण टोला स्थित श्री कृष्णा कोचिंग सेंटर के सभागार में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में मैट्रिक एवं इंटर के करीब 200 टॉपर्स को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का माहौल उत्साह और गर्व से भरा रहा, जहां मेधावी छात्रों को उनकी सफलता के लिए सराहा गया।
समारोह में नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि बिट्टू राय ने टॉपर्स को मेडल एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने छात्रों को आगे भी मेहनत जारी रखने और उच्च लक्ष्य निर्धारित करने की प्रेरणा दी। वहीं कोचिंग संचालक सुनील यादव ने अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र देकर किया और छात्रों की सफलता पर खुशी जताई।
कार्यक्रम में डॉ. के डी यादव, अरुण वर्मा (वकील) सहित अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। मौके पर चंद्रमा यादव, गणेश यादव, नंदू यादव, राजा ठाकुर, नितेश ओझा, बबलू कुमार समेत कई अभिभावक और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।
इस आयोजन ने छात्रों में नई ऊर्जा का संचार किया और शिक्षा के प्रति जागरूकता को और मजबूत करने का संदेश दिया।
Manjhi topper सम्मान, Krishna Coaching Saran, Bihar matric inter toppers, student felicitation Manjhi

