सिसवन प्रखंड में चार पैक्सों के लिए आज मतदान, प्रशासनिक तैयारी पूरी
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड में चार पैक्सों के अध्यक्ष एवं प्रबंध समिति के चुनाव के लिए बुधवार को मतदान कराया जाएगा, जिसकी सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान सामग्री के साथ सभी मतदान कर्मी संबंधित बूथों तक पहुंच चुके हैं और सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा। कचनार पैक्स में 1184, भागर में 3004, बघौना में 2287 तथा नयागांव पैक्स में 2100 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पैक्स अध्यक्ष पद के लिए कचनार और भागर में 2-2 जबकि बघौना और नयागांव में 3-3 प्रत्याशी मैदान में हैं, वहीं प्रबंध समिति सदस्य के लिए कुल 87 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।
प्रशासन द्वारा चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक व्यवस्था की गई है। हरे राम ब्रह्मचारी उच्च विद्यालय, गंगपुर सिसवन में कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां से पूरे मतदान प्रक्रिया की निगरानी की जाएगी और यहीं मतगणना भी संपन्न होगी। बीडीओ राजेश कुमार, बीपीआरओ मोहम्मद शबाब, सभी पंचायत सचिवों और शिक्षकों को मतदान कर्मी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है।
Siswan PACS election, Saran PACS voting, PACS chairman election Bihar, Siswan block election news, PACS voting Chapra
#PACS #Siswan #ChapraNews #Saran #Election #BiharNews #VotingDay #LocalNews

