शिवरात्रि पर उमड़ा जनसैलाब, बाबा महेंद्र नाथ धाम में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे
सिवान (बिहार): महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सिसवन प्रखंड के रामगढ़ पंचायत अंतर्गत मेंहदार स्थित बाबा महेंद्र नाथ धाम सहित क्षेत्र के छोटे-बड़े मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें लग गई थीं और पूरा वातावरण ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि व शांति की कामना की।
बाबा महेंद्र नाथ धाम में विशेष रूप से श्रद्धालुओं का जनसैलाब देखने को मिला, जहां दूर-दराज से आए भक्तों ने लंबी कतार में लगकर भगवान शिव के दर्शन किए। शिवरात्रि के अवसर पर मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और जगह-जगह भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया।
वहीं, श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती रही, जिससे पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सका।
Mahashivratri Saran, Baba Mahendranath Dham Siswan, Shivratri celebration Bihar, temple crowd Chapra, religious news Saran

