सिसवन थाना पुलिस की कार्रवाई, शराब पीने के आरोप में बघौना गांव से आरोपी गिरफ्तार
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): सिसवन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब सेवन के खिलाफ सख्त संदेश गया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिसवन थाना क्षेत्र के बघौना गांव निवासी राजकिशोर राम के रूप में की गई है। थाना पुलिस द्वारा आवश्यक जांच और औपचारिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई के लिए सिवान न्यायालय भेज दिया गया।
इस संबंध में सिसवन थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर त्वरित छापेमारी की गई। उन्होंने कहा कि शराबबंदी कानून के तहत ऐसे मामलों में लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी अवैध शराब सेवन व तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
