रोमांचक बॉलीबॉल प्रतियोगिता में एकारी ने एकमा को हराकर जीता खिताब
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: मांझी प्रखंड के ताजपुर पंचायत अंतर्गत फुलवरिया गांव स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में श्री राम जानकी सेवा समिति के तत्वावधान में ग्रामीणों के सहयोग से बॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के खेल प्रेमियों और ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला एकमा और एकारी की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। कड़े और रोमांचक मुकाबले में एकारी की टीम ने एकमा की टीम को 3-1 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। विजेता एकारी टीम को ग्रामीणों की ओर से शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया, जबकि उपविजेता एकमा टीम को भी शील्ड देकर उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों और मैच के रेफरी विजय सिंह को ग्रामीणों द्वारा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बॉलीबॉल खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया, जिससे खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा। सेवा निवृत्त सैन्य जवानों द्वारा विजेता खिलाड़ियों को एक-एक हजार रुपये की नकद राशि भी प्रदान की गई।
इस मौके पर पप्पू सहनी, नंदलाल सहनी (सेवा निवृत्त सैन्य जवान), मनोज सहनी, नीरज सहनी, विमल सहनी, रणजीत यादव, धनंजय सहनी, मंटू यादव, अजय सहनी सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने ऐसे आयोजनों को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताते हुए भविष्य में भी खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया।
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
टॉपर बनने के लिए ज्वॉइन करें अपने क्षेत्र के श्रेष्ठ कोचिंग संस्थान को
BKB Classes
Tajpur (saran) 📞call 7717755070
👉कंपीटीशन: बैंकिंग, रेलवे, पुलिस आदि के नए बैच प्रारंभ
👉Mathematics, Science, English, Sanskrit, Hindi, social Science, Reasoning
👉8th, 9th, 10th, 11th, 12 th
👉No admission fee in February
👉Safe under CCTV SURVEILLANCE
👉Biology for Medical/ NEET
👉English for Academic and Competition
👉free tuition fee for meritorious students
########################################


