पूर्व मुखिया अशोक सिंह की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई
सारण (बिहार) संवाददाता मनोज कुमार सिंह: मांझी प्रखंड के कबीरपार गांव निवासी एवं मदन साठ पंचायत के पूर्व मुखिया स्वर्गीय अशोक सिंह की प्रथम पुण्यतिथि समारोहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उनके आवासीय परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां सैकड़ों की संख्या में गणमान्य लोगों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। पूरे वातावरण में शोक और सम्मान का भाव व्याप्त रहा।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में बनियापुर विधायक केदारनाथ सिंह, दरौंदा विधायक करणजीत सिंह उर्फ ब्यास सिंह, सिवान के पूर्व सांसद पति अजय सिंह, पूर्व मुखिया अभिलेश सिंह, जितेन्द्र सिंह, विजय सिंह, देवेन्द्र सिंह, केशव सिंह, अमरेन्द्र सिंह, संतोष पहलवान, भाजपा नेता प्रमोद सीग्रीवाल, उमेश तिवारी, धर्मेन्द्र सिंह समाज, पंकज सिंह, अमरजीत सिंह, त्रिलोकी नाथ सिंह, प्रो. शिवाजी सिंह, पूर्व प्रमुख अनिल पाण्डेय, पैक्स अध्यक्ष गुड्डू सिंह तथा संतोष सिंह सहित बड़ी संख्या में सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्गीय अशोक सिंह के सामाजिक योगदान और जनसेवा को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।
मौके पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। प्रसिद्ध गायक रौनक रतन ने निर्गुण भजन, पूर्वी और अन्य लोकगीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। भजनों के माध्यम से श्रद्धांजलि सभा को एक आध्यात्मिक स्वरूप मिला और उपस्थित लोगों ने संगीत का आनंद लेते हुए स्वर्गीय अशोक सिंह को नमन किया।
वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि स्वर्गीय अशोक सिंह एक सरल, मिलनसार और जनसमर्पित जनप्रतिनिधि थे, जिन्होंने पंचायत के विकास और आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव कार्य किया। उनकी कमी आज भी क्षेत्र में महसूस की जाती है और उनके बताए मार्ग पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

