धूमधाम से मनाई गई रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती, महिला सशक्तिकरण पर हुआ जोर!
कटिहार (बिहार) संवाददाता रुपेश मिश्रा: भाजपा महिला मोर्चा के तत्वावधान में रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती का आयोजन शुक्रवार को मनिहारी नगर के शंभुडीह स्थित महर्षि मेंही ऋषि आश्रम में भव्य रूप से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती रीना झा ने की।
इस मौके पर बिहार विधानसभा के सचेतक एवं बिहपुर के विधायक इंजीनियर शैलेंद्र कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने रानी अहिल्याबाई होल्कर के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके प्रेरणादायक जीवन पर प्रकाश डाला। विधायक ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर जैसी महिलाएं आज भी महिला सशक्तिकरण की प्रतीक हैं। उन्होंने महिलाओं को समाज में नेतृत्व के लिए आगे आने का आह्वान किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मनोज राय, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रीना झा एवं कार्यक्रम प्रभारी रंजना झा ने भी रानी अहिल्याबाई के व्यक्तित्व व कृतित्व को याद करते हुए महिला जागरूकता पर बल दिया। वक्ताओं ने कहा कि आज की महिलाओं को भी रानी अहिल्याबाई से प्रेरणा लेकर सामाजिक और राजनीतिक जिम्मेदारियों में भागीदारी निभानी चाहिए।
कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे जिनमें जिला संयोजक कैलाश सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण ठाकुर, भास्कर सिंह, छाया तिवारी समेत महिला मोर्चा की पदाधिकारी पूनम सिंह, चांदनी देवी, भारती देवी, गीता देवी, नीलम कुमारी, रुचि कुमारी, अर्चना देवी, बुलबुल सिंह, रीमा पासवान, विभा मिश्रा, मंजू झा, शोभा साहु और नंदिनी कुमारी प्रमुख थीं।
स्थानीय प्रतिनिधियों में मनिहारी नगर अध्यक्ष राजेश पोद्दार, ग्रामीण अध्यक्ष हेमंत कुमार, प्रो. वीरेंद्र सिंह, संजय मंडल, गुड्डू यादव और महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष उषा गुप्ता, ग्रामीण अध्यक्ष मीना देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी उत्साहवर्धक रही और आयोजन महिला सशक्तिकरण के संकल्प को मजबूत करता नजर आया।