सिसवन में सड़क दुर्घटना: बाइक फिसलने से महिला घायल!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): सिसवन थाना क्षेत्र के सिसवन-ताजपुर मुख्य सड़क पर सोमवार को एक सड़क दुर्घटना में एक महिला घायल हो गई। दुर्घटना उस समय हुई जब तेज बारिश के कारण बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई।
घायल महिला की पहचान मांझी थाना क्षेत्र के रेवल गांव निवासी लाल बाबू यादव की पत्नी सुनैना देवी के रूप में की गई है। वह अपने किसी कार्य से सिसवन की ओर आ रही थीं, तभी बाइक फिसल गई और वह गिरकर घायल हो गईं।
स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल पास के एक निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर हल्का जाम की स्थिति बन गई थी, जिसे पुलिस ने नियंत्रित किया।