भाजपा विधि प्रकोष्ठ के बिहार प्रभारी ने महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों का गांव का किया दौरा!
सार्वजनिक और समुदायिक स्थलों पर बैठक कर कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में जसौली आने के लिए किया गया आग्रह!
/// जगत दर्शन न्यूज
सिवान, 18 जून 2025
सिवान जिले के जसौली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 20 जून के आगमन को लेकर पूरे सिवान जिले नहीं बल्कि प्रमंडल सहित राज्य के राजग गठबंधन के नेताओं ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है, भाजपा और जदयू के प्रदेश अध्यक्ष के साथ- साथ राज्य के दोनों उपमुख्यमंत्री सहित कैबिनेट के दर्जनों मंत्री सारण, सिवान और गोपालगंज जिले के विभिन्न इलाकों में बैठक कर अधिक से अधिक लोगों को प्रधानमंत्री के रैली में आने का आमंत्रण दे रहे हैं। इसी कड़ी में भाजपा विधि प्रकोष्ठ के बिहार प्रभारी सह भाजपा अनुशासन समिति के पूर्व संयोजक अवधेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद देश का शौर्य बढ़ने के साथ साथ आत्मनिर्भर भारत भी बना है, जिससे देश के प्रधानमंत्री के प्रति लोगो का प्रेम और भरोसा बढ़ा है। हालांकि यह चुनावी सभा नही है, बल्कि सिवान सहित अन्य जिलों में सौगात की बारिश होने वाली है। हजारों करोड़ के योजनाओं की घोषणा प्रधानमंत्री के द्वारा किया जाएगा। महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांव में गृह भ्रमण कर प्रधानमंत्री के आगमन की सूचना ग्रामीणों को दिया जा रहा है। महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र के भगवानपुर हाट प्रखंड अंतर्गत म़ाघर, मघरी, सुधरी, भगवानपुर हाट, महमदपुर, मुँदीपुर, मोरा, बिठूना, ब्रह्मस्थान, मछगरा, भीखमपुर, चोरौली, नगवां, मलमलिया का भ्रमण किया। जबकि महाराजगंज प्रखंड के अफ़राद, बंगरा, महाराजगंज, पटेढ़ी, चौरासी गांव सहित दर्जनों का गांव का दौरा किया गया। साथ ही सार्वजनिक और समुदायिक स्थलों पर बैठक कर कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में 20 तारीख को जसौली पहुंचने का आग्रह किया गया है। इस दौरान सिवान पूर्वी भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष सुजीत कुमार पाण्डेय, भाजपा नेता दारा सिंह, बीरेंद्र सिंह सहित कई अन्य नेता मौजूद रहे।