माँझी: भाजपा माँझी पश्चिमी मंडल की कार्य समिति की बैठक संपन्न, बूथ सशक्तिकरण पर हुआ मंथन!
सारण (बिहार): खानपुर स्थित माँ जगदम्बा मंदिर परिसर में भारतीय जनता पार्टी के माँझी पश्चिमी मंडल की कार्य समिति की बैठक गुरुवार को संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष आदित्य कुमार दुबे ने की। बैठक में आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने पर विशेष चर्चा की गई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला महामंत्री उमेश तिवारी, जिला उपाध्यक्ष भोला जी और चैतेंद्रनाथ सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भाजपा नेता मुकेश सिंह, एकमा नगर अध्यक्ष श्री प्रकाश, गुड्डू ओझा, मुना सोनी, शशि सिंह, मंजेश पाठक, बिकी सावन, चंदन सिंह, बिकी मिश्रा, शैलेश प्रसाद, चंद्रशेखर सिंह और अरविंद सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।
बैठक में सभी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथों को सशक्त और सक्रिय बनाने का आह्वान किया। साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया।