आर्म्स एक्ट के वांछित अपराधी कामेश्वर ठाकुर गिरफ्तार, सारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई!
सारण (बिहार): पुलिस अधीक्षक सारण के निर्देश पर जिले में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता मिली है। सक्रियर पुलिसिंग के अंतर्गत सारण जिले की भेल्दी थाना पुलिस ने वर्षों से फरार चल रहे वांछित अपराधी कामेश्वर ठाकुर को गिरफ्तार किया है। ठाकुर के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कामेश्वर ठाकुर क्षेत्र में देखा गया है। इसी आधार पर 28 मई को भेल्दी थाना पुलिस ने छापेमारी की और उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ कुल तीन मामलों में आर्म्स एक्ट और विभिन्न धाराओं में केस दर्ज हैं। इनमें भेल्दी थाना कांड संख्या 19/25, 131/25 और 32/2001 शामिल हैं। उसके ऊपर हत्या के प्रयास, अवैध हथियार रखना, और एससी/एसटी एक्ट जैसे गंभीर आरोप भी हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कामेश्वर ठाकुर, पिता - चिवावन ठाकुर, निवासी - मुरली सिरिसिया, थाना - भेल्दी, जिला - सारण के रूप में हुई है। उसके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है और आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी की इस कार्रवाई में भेल्दी थाना अध्यक्ष सहित कई पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल थे।