शराब पीने के आरोप में 4 गिरफ्तार, मारपीट में महिला घायल!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): बिहार में शराब बंदी के बावजूद शराब की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। इसका प्रमाण रोज किसी न किसी का शराब पीने के आरोप में पकड़े जाना है। अभी आज ही मंगलवार को चैनपुर थाना पुलिस ने शराब पीने के आरोप में चार लोगों को किया गिरफ्तार। बताते चले की सिसवन प्रखंड के चैनपुर थान पुलिस ने शराब पीने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में दरौली थाना क्षेत्र के राजन साहनी हुसैनगंज थाना क्षेत्र के चांद मोहम्मद,आस मोहम्मद तथा एम एच नगर थाना क्षेत्र के शमसुद्दीन आलम शामिल है। सभी गिरफ्तार आरोपियों पर आगे की कार्रवाई करने के लिए बुधवार को सिवान न्यायालय भेज दिया गया। इस संबंध में चैनपुर थाना अध्यक्ष द्वारा जानकारी दी गई।
वहीं सिसवन थाना क्षेत्र के भागर गांव में बुधवार को आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक महिला घायल हो गई। घायल महिला की पहचान भागर गांव निवासी बलिंदर राम की पत्नी जानकी देवी के रूप में हुआ है। घायल अवस्था में उन्हें सिसवन के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उनकी मरहम पट्टी की गई।