माँझी प्रखंड में 76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूरे हर्षोल्लास के साथ लहराया गया तिरंगा झंडा!
सारण (बिहार) संवाददाता मनोज कुमार सिंह: माँझी प्रखंड क्षेत्र में रविवार को 76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूरे हर्षोल्लास के साथ तिरंगा झंडा लहराया गया। प्रखंड मुख्यालय परिसर मे झंडोतोलन से पहले स्वतंत्रता सेनानी पंडित गिरीश तिवारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के पश्चात बीडीओ रंजीत कुमार सिंह तथा प्रखण्ड प्रमुख कमला देवी द्वारा संयुक्त रूप से झंडोतोलन किया गया।
वहीं नगर पंचायत कार्यालय पर प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी कुणाल किशोर, मांझी थाना परिसर में थानाध्यक्ष अमित कुमार, दाउदपुर थाना परिसर में थानाध्यक्ष नवलेश, मांझी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.रोहित कुमार, नंदलाल सिंह कालेज में प्राचार्य डॉ केपी श्रीवास्तव, कोहड़ा शहीद जगदेव प्रसाद स्मारक पर सत्यदेव प्रसाद व ओमप्रकाश कुशवाहा, भगत सिंह स्मारक पर काशीनाथ सिंह ने झंडोतोलन किया।
वहीं मांझी नगर पंचायत के माली टोला स्थित अपने आवासीय परिसर में पूर्व मुखिया व जदयू नेता अख्तर अली, नगर पंचायत के चैनपुर में पूर्व मुखिया सत्यनारायण प्रसाद यादव, कौरुधौरु पंचायत पँचायत भवन पर मुखिया बीना देवी, पैक्स कार्यालय पर पैक्स अध्यक्ष बीरेन्द्र सिंह, मरहां पंचायत भवन पर मुखिया मुन्ना साह, ताजपुर पंचायत भवन पर मुखिया मनीष सिंह, ताजपुर पैक्स भवन पर पैक्स अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह, लेजुआर में मुखिया माधुरी देवी, बलेसरा में मुखिया प्रतिनिधि ओमप्रकाश कुशवाहा, नसीरा पंचायत में मुखिया कमलावती देवी, इनायतपुर में मुखिया गीता देवी, दाउदपुर में मुखिया अभिषेक कुमार सिंह, जैतपुर में मुखिया देवसुंदरी देवी, बरेजा में मुखिया राजेश पाण्डेय, महम्मदपुर में मुखिया सिया देवी, दलन सिंह उत्क्रमित उच्च विद्यालय परिसर में प्रधानाध्यापक रबीन्द्र यादव, विद्युत उपकेन्द्र परिसर में जेई हरिकृष्ण शरण, चौबाह स्थान पर पूर्व मुखिया नवरत्न प्रसाद उर्फ संतोष पहलवान, दुर्गापुर कन्या मध्य विद्यालय परिसर में प्रधानाध्यापिका रूबी देवी समेत सभी पंचायतों में पँचायत प्रतिनिधियों द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। वहीं गोबरही पंचायत के सरपंच भरत सिंह ने अपने निजी आवास पर झंडोतोलन किया।