वांछित बालू माफिया प्राण कुमार गिरफ्तार!
सारण (बिहार): सारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डोरीगंज थानान्तर्गत कांड के वांछित बालू माफिया प्राण कुमार को किया गया गिरफ्तार!
पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशन में सारण जिलान्तर्गत अपराध के मुख्य शीर्ष में वांछित / कुख्यात अपराधी की गिरफ्तारी हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को डोरीगंज थानान्तर्गत डोरीगंज थाना कांड सं0-59/24 धारा-341/323/307/332/333/353/379/411 / 34 भा०द०वि० के प्राथमिकी के नामजद अभियुक्त बालू माफिया प्राण कुमार, पिता- महेश राय, साकिन- लोदीपुर चिरान्द, थाना- डोरीगंज, जिला सारण को गिरफतार किया गया।
इस दौरान टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मी राजकिशोर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1, पु०नि० दिलीप कुमार थानाध्यक्ष, डोरीगंज थाना, पु०अ०नि० रविन्द्र कुमार पाल, स०अ०नि० अमित कुमार एवं डोरीगंज थाना के अन्य पदाधिकारी / कर्मी मौजूद थे।