गायक चांद किशोरी सिंह की टीम ने श्रोताओं को झकझोरा!
सारण (बिहार) संवाददाता मनोज कुमार सिंह: माँझी नगर पँचायत के बहोरन सिंह के टोला गाँव में बुधवार की रात गायक चांद किशोरी सिंह की टीम ने आकर्षक संगीत प्रस्तुत किया। रात भर चले संगीत कार्यक्रम में श्री सिंह के अलावा गायक दिवाकर सिंह ने भी भजन व सोहर आदि प्रस्तुत कर श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया। इससे पहले समाजसेवी लवजी सिंह ने गायक कलाकारों का स्वागत किया। संगीत समारोह का विधिवत उदघाटन पत्रकार मनोज कुमार सिंह ने किया।
उन्होंने अपने सम्बोधन में गाँव के गायकों क्रमशः स्व सीताराम सिंह तथा स्व सुखदेव सिंह आदि के संस्मरण को याद करते हुए उन्हें अनूठा कलाकार बताते हुए उनकी गायन शैली को सामाजिक समरसता का प्रतीक बतलाया। मौके पर ध्रुप नंदन सिंह,कुशजी सिंह, बांके बिहारी सिंह, कौशल सिंह, ओमप्रकाश सिंह, सत्येन्द्र सिंह तथा जगमोहन चौहान आदि अनेक लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन माधव कुमार सिंह ने किया।