स्वतंत्रता सेनानी भाई जी की मनी पुण्यतिथि: दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि!
सारण (बिहार) संवाददाता मनोज कुमार सिंह: माँझी प्रखंड क्षेत्र के ताजपुर चौक पर सोमवार की देर संध्या महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, लेखक व कवि तथा माँझी प्रखंड के ताजपुर निवासी स्व बिन्देश्वरी सिंह (भाई जी) की पुण्यतिथि समारोह पूर्वक मनाई गई। उक्त मौके पर दर्जनों गणमान्य लोगों ने उनके चित्र पर फूल माला अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
स्व सिंह के पौत्र नन्दन कुमार सिंह के संयोजकत्व तथा जेपी सेनानी रामजी तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने उनके ब्यक्तित्व एवम कृतित्व पर प्रकाश डाला तथा स्वतंत्रता संग्राम के दौरान उनसे जुड़े संस्मरणों की विशद चर्चा की। वक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान स्व सिंह द्वारा सेनानियों के निमित्त स्वनिर्मित प्रसिद्ध मिठाई एटम बम की महत्ता की भी चर्चा की।
उक्त मौके पर स्व सिंह के पौत्र ने दर्जनों छठ व्रतियों के बीच साड़ी तथा फल आदि का वितरण किया साथ ही आगत अतिथियों को अंग वस्त्र से सम्मानित किया।
समारोह को मुखिया मनीष कुमार सिंह, पूर्व मुखिया विजय सिंह, पैक्स अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह, पूर्व उप प्रमुख रामकृष्ण सिंह, साधु दुबे, प्रो जनार्दन सिंह, चन्द्रशेखर द्विवेदी, शिक्षक उमेश सिंह, सुनील सिंह, मनोज कुमार सिंह, निरंजन सिंह, पंडित धनंजय दुबे तथा बिजेन्द्र तिवारी आदि ने भी सम्बोधित किया। मौके पर आयोजित संगीत समारोह में गायक कलाकारों ने निर्गुण पूर्वी आदि गीत प्रस्तुत किया।