सिसवन में राजस्व शिविर का हुआ आयोजन।
सीवान (बिहार): सिसवन प्रखंड के सिसवन में जमीन से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु राजस्व कैंप का आयोजन किया गया, जो सोमवार को दिन के 2 बजे के तक राजस्व कैंप चला। राजस्व कैंप में आधार सीडिंग, राजस्व लगान वसूली, एल पी सी, दाखिल-खारिज,ई-मापी, अभियान, भूमि अतिक्रमण से संबंधित मामले, भूमि विवाद से संबंधित मामले का निपटारा किया गया। इस संबंध में अंचल कर्मियों द्वारा जानकारी दी गई।