प्रतिभावान छात्र छात्राओं को थानाध्यक्ष ने किया सम्मानित!
सारण (बिहार) संवाददाता संजीव शर्मा: समाज में अमन चैन के लिए पुलिस-पब्लिक के संबंध को और अधिक मजबूत बनाना जरूरी है। यह बातें माँझी प्रखंड के चेंफुल उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह को सम्बोधित करते हुए थानाध्यक्ष अमित कुमार ने कही।
उक्त मौके पर उन्होंने दर्जनों मेधावी छात्र छात्राओं को पठन पाठन सामग्री से सम्मानित किया। प्रधानाध्यापक रामपुकार शर्मा ने स्कूली बच्चों से पुलिस को उनके कार्यो में सहयोग की अपील की। थानाध्यक्ष अमित कुमार राम ने स्कूल परिसर में उपस्थित छात्र छात्राओं को पुलिस से सहायता प्राप्त करने के लिए डॉयल-112 सेवा के बारे में बताया।
उन्होंने पुलिस सहायता हेतु डॉयल-112 ऐप्स को अपने मोबाईल में इंस्टॉल करने व इन ऐप्स का प्रयोग करने के बारे में बताया। एएसआई नसीम खान द्वारा यातायात नियमों का पालन करना व विभिन्न प्रकार के साईबर अपराधों/अपराधियों की पहचान व बचाव तथा उनके निवारण पर भी जानकारी दी। पुलिस जागरुकता कार्यक्रम के माध्यम से दो दर्जन बच्चों को पुरस्कृत किया गया। मौके पर एएसआई विपुल कुमार, कविता कुमारी, वैभव राज दुबे, सरिता कुमारी, पूजा कुमारी, आलोक सिंह, विनोद कुमार यादव, पंकज कुमार शर्मा आदि शिक्षक समेत कई अन्य लोग मौजूद थे।