मारपीट की घटना में महिला हुई घायल।
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): सिसवन थाना क्षेत्र के सिनसिनिया गांव में आपसी विवाद में भरत सहनी की पत्नी उर्मिला देवी घायल हो गई। घायल महिला को सिसवन के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर डॉक्टरों द्वारा उसकी मरहम पट्टी की गई। इस संबंध में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा रविवार को दिन के 2:00 बजे के करीब जानकारी दी गई।
सिसवन सांप काटने से युवक हुआ अचेत।
सिसवन थाना क्षेत्र के ही कचनार गांव में सांप के काटने से एक युवा के अचेत हो गया। अचेत युवक की पहचान कचनार गांव निवासी रितेश कुमार के रूप में हुई है। इस संबंध में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा रविवार को दिन के 3:00 के करीब जानकारी दी गई।