बोलेरो में मिला शराब, 7 तस्करों के साथ 1 पियक्कड़ गिरफ्तार!
सिवान (बिहार): सिसवन थाना पुलिस ने अंग्रेजी शराब के साथ चार लोगों को किया गिरफ्तार साथ में बोलेरो किया जप्त। सिसवन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र ग्यासपुर ग्रामीण सड़क के पास से 900 एमएल अंग्रेजी शराब के साथ नशे की हालत में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया साथ में एक बोलेरो भी जप्त किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों पर आगे की कार्रवाई करने के लिए सोमवार को दिन के 12:00 बजे के करीब सिवान न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में छपरा जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र के चेतन छपरा गांव निवासी पप्पू राय,अजय कुमार, हरेराम कुमार और सिसवन थाना क्षेत्र ग्यासपुर गाँव निवासी इकबाल हुसैन शामिल हैं।
वही चैनपुर थाना पुलिस ने शराब के साथ तीन लोगों को किया गिरफ्तार। सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक मोटरसाइकिल भी पुलिस ने जप्त किया है। गिरफ्तार आरोपियों में चैनपुर निवासी अभिषेक कुमार,रोहित कुमार, अनिल कुमार शामिल है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों पर आगे की कार्रवाई करने के लिए सोमवार को सिसवन न्यायालय भेज दिया।
इसी क्रम में सिसवन थाना पुलिस ने शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार। सिसवन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिसवन थाना क्षेत्र के भागर गांव के रहने वाले जय चंद्र राम के रूप में हुई है। पुलिस ने उस पर आगे की कार्रवाई करने के लिए सोमवार को दिन के 11:30 के करीब सिवान न्यायालय भेज दिया।