सड़क दुर्घटना में 6 और सांप काटने से एक जख्मी!
सीवान (बिहार): सिसवन थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव में दो बाइक के आमने-सामने टक्कर में चार लोग घायल हो गए। घायलों में स्थानीय निवासी प्रभुनाथ शर्मा, उसका पुत्र रवि कुमार शर्मा, रमेश यादव का पुत्र सुनील यादव व रामानंद यादव का पुत्र मन्नू यादव शामिल है। सभी घायलो का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।
बाइक से गिरकर बाप बेटी घायल सिसवन।
सिसवन थाना क्षेत्र के सिवान सिसवन मार्ग पर प्रखंड मुख्यालय के पास बाइक से गिरकर बाप बेटी घायल हो गए। घायल एमएच नगर थाना क्षेत्र के राजनपुरा गांव के राजनाथ यादव व उसकी पुत्री सीता कुमारी है। सिसवन रेफरल अस्पताल में इलाज कराया गया।
सांप काटने से किशोरी अचेत
सिसवन। थाना क्षेत्र के बखरी गांव में सांप काटने से एक 15 वर्षीय किशोरी अचेत हो गई। किशोरी स्थानीय निवासी ब्रजभूषण दुबे की पुत्री नंदनी कुमारी है। सिसवन रेफरल अस्पताल में इलाज कराया गया।