भूमि विवाद को शांत कराने पहुंची पुलिस पर हमला, एक महिला पुलिसकर्मी घायल!
अररिया (बिहार): जिले के जोकीहाट प्रखंड के महलगांव थाना क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर पहुंची पुलिस पर ही उग्र भीड़ द्वारा हमला कर दिया जिसमे एक महिला पुलिस पदाधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गई। यह हमला तीर और लाठी से किया गया है। इस दौरान सब इंस्पेक्टर नुसरत जहां को आंख के पास तीर लगा है,
घटना के बताया जाता है कि सोमवार के तड़के सुबह 03:00 बजे दो पक्षों में भूमि से संबंधित समस्या उत्पन्न हुई, जिसमें एक पक्ष की ओर से लगभग दो सौ लोगों द्वारा सबंधित भू-स्थल पर बांस लगाने का कार्य किया जाने लगा। इससे विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने लगी। वहीं विधि व्यवस्था के संधारण हेतु जब महलगांव थानाध्यक्ष तथा पुलिस बल उक्त स्थल पर पहुंचे, तब भीड़ में शामिल असामाजिक तत्वों द्वारा उग्र होकर पुलिस बल पर हमला किया गया। इसमें एक पुलिस पदाधिकारी घायल हो गई, जिनको इलाज के लिए मैक्स अस्तपाल पूर्णियां में भर्ती कराया गया है।
हालांकि वर्तमान में उक्त स्थल पर विधि व्यवस्था संधारण को लेकर दंडाधिकारियों तथा पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति पर्याप्त संख्या में कर दी गई है। उक्त स्थल पर अभी स्थिति सामान्य है।