शराब पीने के आरोप में दो व्यक्ति गिरफ्तार।
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): जिले के सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शराब पीने के आरोप में दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सहूलि गांव के रहने वाले परदेशी कुमार राम तथा तेलकथू गांव के धनंजय कुमार राम रूप में हुई है।पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों पर आगे की कार्रवाई करने के लिए उन्हें सिवान न्यायालय भेज दिया। इस संबंध में चैनपुर थाना अध्यक्ष ने जानकारी दी।
सांप काटने से व्यक्ति अचेत
सिसवन थाना क्षेत्र के ही साईपुर गांव में सांप के काटने से एक व्यक्ति अचेत हो गया। व्यक्ति साईपुर निवासी ध्रुव यादव का पुत्र रामाशंकर यादव है। इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।