भू सर्वे जागरूकता शिविर में लोगों की मिली जानकारी!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: जिले के माँझी प्रखंड के गोबरही पंचायत के चंदऊपुर गाँव में भू सर्वे जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता गोबरही पंचायत के मुखिया सुनिल सिंह ने किया।
इस दौरान प्रखंड से आए सौरभ कानून गो ने सर्वे से संबंधित विशेष जानकारी दिया। जिसमे उन्होंने बताया कि वंशावली के लिए कोई व्यक्ति कोर्ट से प्रमाणित करवा सकता है। परंतु इसे सरपंच भी प्रमाणित कर सकते है।
इस दौरान सरपंच भरत सिंह ने कहा कि अपना अपना कागज सभी लोग तैयार कर जल्द से जल्द कर लें। किसी भी प्रकार की हम असुविधा नहीं होने देंगे। वहीं मुखिया सुनिल सिंह ने ग्रामीणों से आग्रह किया कि शांति पूर्ण अपने कार्यों को पूर्ण करें। जद यू नेता सुनिल सिंह ने कहा कि हवाई सर्वेक्षण का मैपिंग का कार्य को पूर्ण कर लिया गया है। वहीं पंचायत वासियों के सवाल जवाब से कानून गो साहब परेशान नजर आए। उक्त मौके पर सेवा निवृत्त शिक्षक ललन सिंह, कृष्णा सिंह, अधिवक्ता दीनेश सिंह, सेवा निवृत्त शिक्षक त्रिगुणा सिंह इत्यादि सैकड़ों लोग मौजूद थे।