अयोध्या से संतो की टोली पहुंची माँझी! रामघाट पर किया अग्नि स्नान!
14 वर्षो तक संत करेंगे देश भ्रमण!
सारण (बिहार) संवाददाता मनोज सिंह: भगवान श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या से निकलकर देश भ्रमण पर निकली साधु संतों की टोली आज मंगलवार को माँझी के रामघाट पहुँची तथा पवित्र सरयु में स्नान किया। मंगलवार को लगभग डेढ़ दर्जन साधुओं की पहुँची टोली का संत रामप्रिय दास तथा संत रामसेवक दास ने भव्य स्वागत किया। ततपश्चात साधु संतों ने रामघाट परिसर में भरी दोपहरी में अग्नि स्नान साधना शुरू किया, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मौके पर संतो के सम्मान में रामघाट पर भंडारा का भी आयोजन किया गया। संतों ने बताया कि देश भ्रमण उनकी तपस्या का एक हिस्सा है तथा यह तपस्या लगातार चौदह वर्षों तक चलेगा। साधु संतों के आगमन से मन्दिर परिसर में चहल पहल बढ़ गई है।