नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार!
सारण (बिहार): जिले के परसा थाना क्षेत्र में बुधवार को ग्राम बनकेरवा में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने खबर है। वहीं उक्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार परसा पुलिस दल द्वारा त्वरित कार्रवाई किया गया। उक्त घटना में शामिल अभियुक्त पुण्यदेव राम, पिता जामुन राम, सा० बनकेरवा, थाना परसा, जिला सारण को परसा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।
वहीं इस संबंध में परसा थाना कांड संख्या-199/24, दिनांक-12.06.24, धारा 376 (ए) (बी) भा०द०वि० एवं 4/6 पॉक्सो अधि० दर्ज करते हुए चिकित्सकीय परीक्षण एवं अन्य प्रक्रियाएं की जा रही है। इसको लेकर एफएसएल टीम का सहयोग भी लिया जा रहा है। इस कांड के अनुसंधानकर्ता परसा थाना के पु०अ०नि० जूली कुमारी ने बताया कि त्वरित विचारण की प्रक्रिया कर अभियुक्त को शीघ्र ही माननीय न्यायालय से सजा दिलाई जायेगी।