राजद से रुष्ठ रणधीर कार्यकर्ताओं के साथ थामेंगे जदयू! अब देंगे एनडीए का साथ!
///जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: महाराजगंज लोकसभा के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के पुत्र व छपरा के पूर्व विधायक रणधीर सिंह के जदयू की सदस्यता ग्रहण करने को लेकर महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र में चुनावी चर्चाओं का बाजार गर्म देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि राजद पार्टी ने पूर्व विधायक रणधीर सिंह को टिकट नही देकर बहुत बढ़िया नही किया है। जिसको लेकर हम सभी प्रभुनाथ सिंह के समर्थक एक साथ आगामी 14 तारीख को जदयू पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। पूर्व मुखिया बिजय सिंह ने कहा कि एनडीए को हराना नामुमकिन है।
आपको बता दें कि महाराजगंज के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के पुत्र एवम छपरा के पूर्व विधायक रणधीर सिंह ने राजद से इस्तीफा देकर जदयू में शामिल होने की घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि राजद के द्वारा उनके साथ बहुत बड़ा धोखा दिया गया है। उन्होंने को 14 मई को वे अपने हजारों समर्थकों के साथ पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समक्ष जदयू की सदस्यता ग्रहण करेंगे। प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने राजद को जड़ से उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया है। इस दौरान उन्होंने कहां कि लोकसभा या विधानसभा दोनों चुनावों में मैं पूरे बिहार में राजद का विरोध करूंगा। उन्होंने ऐलान किया कि राजद को जड़ से मिटाना ही मेरा उद्देश्य है। ऐसा क्यों कहा रणधीर सिंह ने सुनिए।
रणधीर सिंह ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस।