सड़क दुर्घटना में एक युवक घायल!
सिवान (बिहार): हसनपुरा सिवान मुख्य सड़क पर हुए सड़क दुर्घटना में एक युवक हुआ घायल। हसनपुरा सिवान मुख्य सड़क पर प्रिंस मार्ट के समीप हुए सड़क दुर्घटना में एक युवा घायल हो गया। घायल युवक की पहचान फल दूधिया निवासी सोनू कुमार के रूप में हुई है। घायल अवस्था में लोगों द्वारा उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उसकी मरहम पट्टी की गई।