बिहार मैट्रिक परिणाम: सारण के पलक बनी बिहार टॉपर! राष्ट्रीय एथलेटिक्स विकास सिंह ने किया सम्मानित!
सारण (बिहार): सारण जिले के एकमा प्रखण्ड की पलक ने बिहार बोर्ड के द्वारा जारी किए मैट्रिक के रिजल्ट में बिहार टॉपर में अपना स्थान पाया है। वह पूरे बिहार में टॉप 3 में स्थान पाई है। इसको लेकर आज रविवार को राष्ट्रीय एथलीट विकास सिंह द्वारा उसे सम्मानित किया गया। एकमा प्रखंड के रसूलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धानाडीह गाँव निवासी दिलीप सिंह की पुत्री है पलक कुमारी। सम्मानित करने के दौरान विकास सिंह ने कहा कि आज शिक्षा के क्षेत्र में लड़कियां लड़कों से आगे चल रही है तथा लड़कियों के चलते आज माता-पिता का सर समाज में ऊंचा हो रहा है। पलक बड़ी होकर निश्चित रूप से अपने सपनो को साकार करेगी।
बताते चलें कि पलक कुमारी अपने स्कूल में अच्छे अंक से परीक्षा पास हुई है। इसके बाद से पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता राष्ट्रीय एथलिट विकास सिंह द्वारा 5000 की नगद राशि के साथ विशिष्ट पुरस्कार देकर पलक कुमारी को सम्मानित किया गया। उक्त मौके पर धनु दुबे, रंजित ओझा, छुरी सिंह, सुबोध सिंह, मिठू, शनिकांत चौबे साथ मां भारती के डायरेक्टर उमाशंकर चौबे सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।