व्यंजना आनन्द 'मिथ्या' भारत मीडिया सम्मान से सम्मानित!
बेतिया (बिहार): एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के सीईओ डा प्रेम प्रकाश थाइलैंड के प्रस्ताव पर चेयर पर्सन प्रो.डा.सौरभ एवम निदेशक डा. नारायण यादव द्वारा बॉलीवुड के फिल्म अभिनेता राजन कुमार चार्ली चौपलिन एवम दी ग्रीन इंडिया परिवार फाउंडेशन के प्रमुख डा नीरज गुप्ता, डाॅ नारायण यादव एशिया बुक ऑफ वर्ड रिकॉर्ड के चेयर पर्सन, मेयर गरिमा सिकारिया व अन्य गण्य मान्य व्यक्तित्व के बीच दिव्यालय की संस्थापिका व्यंजना आनन्द 'मिथ्या' को मिसेज इंडिया 2022 के हाथों दिव्यालय एक व्यक्तित्व परिचय के लिए बेहतरीन मीडिया आयोजक के रूप में कार्य करने हेतु "भारत मीडिया सम्मान" से सम्मानित किया गया। साथ ही दिव्यालय की पटल गुरु सुचिता रुंगटा 'साई' जी को भी इसी क्रम में सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत व्यंजना आनन्द के जोगीरा से हुआ। कार्यक्रम में नन्हीं परी ने अपने संस्कृत के श्लोक गायन से सबका मन मोह लिया। वहीं सुचिता रूंगटा ने बेटी पर एक प्रस्तुति दी तथा व्यंजना आनन्द ने एक सजल भी सुनाया। कार्यक्रम की जान बॉलीवुड के फिल्म अभिनेता राजन कुमार चार्ली चौपलिन रहें।