लोकसभा चुनाव को लेकर वाहनों की हो रही है सघन जॉच!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही पुलिस की सक्रियता बढ़ गई है। शुक्रवार को माँझी प्रखंड के सलेमपुर ब्रह्म स्थान के समीप मुख्य मार्ग पर पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिग अभियान चलाया गया। वाहन चेकिग के दौरान विभिन्न तरह के कागजात की जांच कर गड़बड़ी पाए जाने पर जुर्माना लगाने का काम किया जा रहा है। इस वजह से वाहन सँचालको की परेशानी बढ़ गई है।वाहन जाँच में माँझी के सीओ सौरभ रंजन ने बताया कि अब लगातार वाहन चेकिग अभियान चलाया जाएगा। जिससे अवांछित तत्वों को पकड़ा जा सकेगा। लोकसभा चुनाव को देखते हुए वाहन चेकिग अभियान को गति दिया जा रहा है।