जननायक श्री कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत मिला भारत रत्न!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा आज़ शनिवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक श्री कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न पुरस्कार उनके पुत्र रामनाथ ठाकुर को प्रदान किया गया। इस पर महाराजगंज के भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल समेत क्षेत्र के नाई समाज व कई गणमान्य लोगों ने बधाई दी है। बधाई देने वालों में नागेन्द्र ठाकुर, द्वारिका शर्मा, राजू ठाकुर, राजेश ठाकुर, मुखिया धुरी ठाकुर, सरपंच गुरुचरण शर्मा, दीपक ठाकुर, रविंद्र ठाकुर, प्रभु नाथ ठाकुर, राज किशोर प्रसाद, शिवदास शर्मा, नीरज ठाकुर, पंकज ठाकुर, प्रभावती देवी, हरेंद्र ठाकुर, शिक्षक राहुल ठाकुर , सरपंच गुरु चरण शर्मा, नीरज ठाकुर, पंकज ठाकुर, प्रभावती देवी, हरेन्द्र ठाकुर, समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।