सुनीता सिंह 'सरोवर' द्वारा लिखित 'श्रेष्ठ समाज के निर्माण में संतों का योगदान' पुस्तक का हुआ विमोचन!
नई दिल्ली: श्रेष्ठ समाज के निर्माण में संतों का योगदान : लेखिका सुनीता सिंह" सरोवर " द्वारा लिखित पुस्तक का नई दिल्ली के अंतर्राष्ट्रीय अंबेडकर हाल में हुआ भव्य विमोचन। उपरोक्त मौके पर मुख्य अतिथि - श्री सुधीर जी महाराज, आचार्य श्री प्रमोद कृष्णम जी महाराज, श्री संपूर्णानंद सरस्वती महाराज जी, सौहार्द्र शिरोमणि संत श्री सौरभ जी महाराज, भारत भूषण महंत डाॅ. श्री नानक दास जी महाराज मौजूद रहे। ज्ञात हो , सुनीता सिंह " सरोवर " इस आयोजन का हिस्सा नहीं बन पाई जिससे उनकी अनुपस्थिति में उनकी पुत्री जान्हवी सिंह "वत्स" एवं अनुज सुधीर कुमार सिंह द्वारा विमोचन कार्य कराया गया। दिव्य प्रेरक कहानियाँ अनुसंधान एवं कबीर कोहिनूर सम्मान के बैनर तले इसका विमोचन हुआ है। आने वाली पुस्तकों में, छंद माला, आज मेरे राम है, जो कार सेवको को समर्पित होगी।