जहरीला कीड़ा काटने से मजदूर की मौत!
पहली जनवरी को ही परिवार में मातम!
/// जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: माँझी स्थानीय थाना क्षेत्र के हसनअली बाजार निवासी स्व. रेखा यादव के 45 वर्षीय पुत्र हरी यादव की सोमवार को जहरीला कीड़ा काटने से मौत हो गई।
बताया जाता है कि हरी यादव अपने घर से सुबह में खाना खाकर मजदूरी करने गए थे, जहां काम करने के दौरान किसी जहरीले कीड़ा ने काट दिया, जिसके बाद वे बेहोश हो गए। लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजनों के पहुंचने के बाद उन्हें उपचार के लिए मांझी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सको ने छपरा सदर अस्पताल में रेफर कर दिया, जहाँ उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
इस घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। पत्नी सांवली देवी, पुत्र विशाल कुमार व पुत्री का रो- रोकर बुरा हाल है। मालूम हो कि हरी यादव की माली हालत ठीक नही है। नववर्ष के पहले दिन होने के बाद भी वे मजदूरी करने गए हुए थे।