वीरमकर माँझी ऐतिहासिक संरक्षण समिति का माँझी कोर कमेटी का हुआ गठन!
/// जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार): वीरमकर माँझी ऐतिहासिक संरक्षण समिति द्वारा माँझी के राजा रहे वीरमकर माँझी के विरासत पर छपरा, सीवान व गोपालगंज के विभिन्न पदाधिकारियों का जिले के माँझी में हुआ आगमन। इस दौरान सभी पदाधिकारियों के मोजुदगी में वीरमकर माँझी ऐतिहासिक संरक्षण समिति के माँझी कोर कमेटी का गठन भी किया गया। वहीं इस अवसर पर लिट्टी चोखा का भव्य आयोजन किया गया।
इस दौरान गोपाल गोपालगंज के वर्तमान डीपीओ रंजीत पासवान, शिक्षक अजीत कुमार अमन, शिक्षक वीरेंद्र पासवान, मीडिया प्रभारी आजाद पासवान, लोजपा नेता अजय पासवान, मेघनाथ पासवान, शैलेंद्र मांझी, राम पुकार मांझी, शशि चौधरी, मुखिया भोला पासवान, विनोद मांझी, हवलदार मांझी, विक्की मांझी, विकास कुमार मांझी, एकमा उप चेयरमैन राजकुमार मांझी व राजकुमार मांझी सहित सैकड़ो लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।