नीतीश कुमार आज ही दिया इस्तीफा और आज ही लेंगे फिर से मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ!
इनके साथ ये होंगे मंत्री!
///जगत दर्शन न्यूज
पटना (बिहार): बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। नीतीश कुमार ने राज्यपाल राजेंद्र वी आर्लेकर को इस्तीफा सौंपा।
नीतीश कुमार आज फिर से मुख्यमंत्री की शपथ लेने जा रहे हैं। उनके साथ बीजेपी के दो डिप्टी सीएम भी शपथ लेंगे। बीजेपी की ओऱ से सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे। लेकिन खबर ये आ रही है कुल 9 मंत्री शपथ लेंगे। नीतीश के अलावा बीजेपी के तीन, जेडीयू के तीन, हम के एक और एक निर्दलीय विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। लेकिन जिनके शपथ लेने की खबर आयी है। उनके नाम इस प्रकार है:
नीतीश कुमार-मुख्यमंत्री
सम्राट चौधरी-उप मुख्यमंत्री
विजय कुमार सिन्हा-उप मुख्यमंत्री
प्रेम कुमार (बीजेपी)-मंत्री
विजय कुमार चौधरी (जेडीयू)-मंत्री
विजेंद्र यादव (जेडीयू)-मंत्री
श्रवण कुमार (जेडीयू)-मंत्री
संतोष मांझी (हम)-मंत्री
सुमित कुमार सिंह (निर्दलीय)-मंत्री
RJD के साथ दो साल का रिश्ता खत्म हो गया.!
नीतीश कुमार ने आज बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया, जिससे उनकी पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) का राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के साथ दो साल का रिश्ता खत्म हो गया। नीतीश कुमार के भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ गठबंधन में लौट रहे हैं, जिसने पहले ही जद (यू) नेता के लिए समर्थन पत्र एकत्र कर लिया है. सुनने में यह भी आ रहा है कि भाजपा और जदयू ने तीन महीने के भीतर होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे के समझौते को भी अंतिम रूप दे दिया है।
नीतीश कुमार ने 2022 में बीजेपी से नाता तोड़कर और लालू यादव की राजद, कांग्रेस और वाम दलों के साथ 'महागठबंधन' में सरकार बनाई. 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में राजद वर्तमान में 79 विधायकों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है, लेकिन राजद भी बहुमत के आंकड़े- 122 से 43 सीटें पीछे है. 78 विधायकों की संख्या के साथ भाजपा विधानसभा में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है।