अलग अलग घटनाओं में एक महिला व एक बच्चा घायल!
सिवान (बिहार): सिसवन थाना क्षेत्र के घुरघाट पंचायत में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट के दौरान एक महिला घायल हो गई। घायल महिला की पहचान घूरघाट पंचायतसी प्रभावती के रूप में हुई है। घायल अवस्था में उसे डॉक्टर के पास दिखाया गया, जहां पर उसकी मरहम पट्टी की गई।
हसनपुरा (सिवान): हसनपुरा सिवान मुख्य पथ पर अज्ञात पहन की चपेट में आने से एक छोटा बच्चा हुआ घायल। बताते चले की हसनपुरा प्रखंड क्षेत्र के हसनपुरा सिवान मुख्य पथ पर रविवार को एक अज्ञात अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से एक छोटा बच्चा घायल हो गया। घायल छोटे बच्चों की पहचान हसनपुरा के रहने वाले तारकेश्वर सिंह के पुत्र के रूप में हुई है। उसे घायल अवस्था में डॉक्टर के पास दिखाया गया जहां पर उसकी मरहम पट्टी की गई।