बीडीओ ने बीएलओ के द्वारा किए जा रहे मतदाता सूची के कार्यों का किया निरीक्षण!
सिसवन (सिवान): सिसवन प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बीएलओ के द्वारा किए जा रहे मतदाता सूची के कार्यों का किया निरीक्षण। बताते चले की सिसवन प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर बीएलओ द्वारा मतदाता सूची में शुद्धिकरण का कार्य किया जा रहा है। वैसे नाम को चिन्हित किया जा रहा है जिनकी मृत्यु हो गई है या जिनके नाम में कुछ त्रुटि है। उसे सुधार किया जा रहा है तथा जिनकी मृत्यु हो गई है उनके नाम को मतदाता सूची से हटाया जा रहा है। इस संदर्भ में प्रखंड कर्मियों द्वारा जानकारी दी गई।