जनता दरबार में जमीनी विवादों का हुआ निपटारा!
सिवान (बिहार): रघुनाथपुर थाना परिसर में जनता दरबार लगाकर जमीन से संबंधित विवादों का निपटारा किया गया। इस संबंध में अंचल कर्मियों द्वारा जानकारी दी गई। अंचल कर्मियों ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के कई जगहों से लोगों द्वारा जमीन से संबंधित विवाद निपटारा करने को लेकर आवेदन दिया गया था। वही आवेदन के आधार पर दोनों पक्षों को नोटिस का शनिवार को थाना परिसर में उपस्थित होने को लेकर कहा गया था, जहां पर कागजातों के आधार पर आपसी सहमति बनाते हुए 4 मामलों का निपटारा किया गया।
सिसवन (सिवान): सिसवन थाना परिसर में शनिवार को जमीन से जुड़े 6 मामले का निपटारा किया गया। इस संबंध में अंचल कर्मियों द्वारा जानकारी दी गई। अंचल कर्मियों ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के कई जगहों से लोगों द्वारा जमीन से संबंधित विवाद निपटारा करने को लेकर आवेदन दिया गया था। वही आवेदन के आधार पर दोनों पक्षों को नोटिस का शनिवार को थाना परिसर में उपस्थित होने को लेकर कहा गया था जहां पर कागजातों के आधार पर आपसी सहमति बनाते हुए मामलों का निपटारा किया गया।
सरकारी विद्यालय में सुरक्षित शनिवार के तहत बच्चों को पर्यावरण से बचाव को लेकर दी गयी जानकारी!
सिसवन (सीवान): सिसवन प्रखंड क्षेत्र के कचनार स्थित सरकारी विद्यालय में सुरक्षित शनिवार के तहत बच्चों को पर्यावरण से बचाव को लेकर जानकारी दी गई। इस संबंध में स्कूल के प्रभारी शिक्षक विवेकानंद पांडे द्वारा जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा चल रहे कार्यक्रम सुरक्षित शनिवार के तहत बच्चों को पर्यावरण से बचाव को लेकर विस्तृत ढंग से जानकारी दी गई।