निर्देशन पत्र समीक्षा कार्य जारी! नाम वापसी 20 दिसम्बर तक! 28 दिसंबर को मतदान!
/// जगत दर्शन न्यूज़
सिवान (बिहार) हसनपुरा प्रखंड में पंचायत उपचुनाव के लिए हुए नाम नामांकन के बाद नाम निर्देशन पत्र समीक्षा कार्य बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी राजेश्वर राम की उपस्थिति में किया जा रहा है, जो 18 दिसंबर तक चलेगा। वही नाम वापसी 20 दिसम्बर, मतदान 28 दिसम्बर व मतगणना 30 दिसम्बर को होनी है। जहाँ शेखपुरा पंचायत के वार्ड संख्या 05 से ग्राम वार्ड सदस्य पद से शहबाज खान, रजनपुरा पंचायत के वार्ड संख्या 04 से कचहरी पंच पद से नजूल तथा इसी पंचायत के वार्ड संख्या 05 से कचहरी पंच पद से राजमणी देवी, लहेजी पंचायत के वार्ड संख्या 10 से ग्राम वार्ड सदस्य किरण देवी व तेलकथू पंचायत के वार्ड संख्या 10 से कचहरी पंच पद पर गुलशन प्रवीन ने पर्चा दाखिल किया है। बताया जा रहा है कि सभी आवेदनों का समीक्षा का कार्य चल रहा है।
वहीं यह पंचायत उपचुनाव रजनपुरा पंचायत के वार्ड संख्या 04, 05 में कचहरी पंच सदस्य, तेलकथू पंचायत के वार्ड संख्या 10 में कचहरी पंच सदस्य, शेखपुरा पंचायत के वार्ड 05 में ग्राम वार्ड सदस्य तथा लहेजी पंचायत के वार्ड संख्या 10 में ग्राम वार्ड सदस्य पद पर चुनाव होना है।