आपसी विवाद में मारपीट! एक व्यक्ति घायल!
/// जगत दर्शन न्यूज़
सिवान (बिहार): हसनपुर थाना क्षेत्र के उसरी गांव में बुधवार को आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट के दौरान एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान उसरी गांव निवासी अली अहमद के रूप में पहचान हुई है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दो भाइयों के बीच में पूर्व से विवाद चल रहा आ रहा था। वही विवाद फिर एक बार बुधवार को दोनों भाइयों के बीच में हो गया, जिसमें जमकर लाठी डांटे चले, जिसमें उसरी गांव निवासी अली अहमद घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उनकी मरहम पट्टी की गई।