दो दिवसीय गंगा नहान महोत्सव 24 घण्टे के अखण्ड अष्टयाम के साथ प्रारम्भ!
कल होगा द्विदलीय संगीत प्रतियोगिता!
/// जगत दर्शन न्यूज़
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: माँझी में संचालित अनुभव जिंदगी का सोशल मीडिया ग्रुप के तत्वावधान में माँझी नगर पंचायत के बलिया मोड़ पर आयोजित दो दिवसीय गंगा नहान महोत्सव 24 घण्टे के अखण्ड अष्टयाम तथा हवन पूजन के साथ शनिवार को प्रारम्भ हो गया। इससे पहले विद्वान ब्राम्हण मनु जी पाण्डेय तथा कंचन पाण्डेय ने वैदिक रीति रिवाज व मंत्रोच्चार के साथ अनुष्ठान का आगाज किया।
अनुष्ठान में उक्त सोशल ग्रुप के संचालक व पत्रकार मनोज कुमार सिंह सपत्नीक यजमान बने। इस अवसर पर गायक राजेश कुमार यादव तथा गायक की टीम ने शास्त्रीय,पारम्परिक व फिल्मी धुनों पर अष्टयाम की प्रस्तुति कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
उक्त मौके पर जन सुराज के नेता उदय शंकर सिंह पैक्स अध्यक्ष बीरेन्द्र सिंह, नागेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र सिंह,रंजन शर्मा,भोला सिंह ब्यास, गायक दिवाकर सिंह,सुनील कुमार पाण्डेय, मुकेश सिंह,मयंक ओझा, पिन्टू सिंह, पत्रकार संजीव शर्मा, अंकित कुमार, मुन्ना कुमार साह, राहुल कुमार, विकास शर्मा तथा संजीव गुप्ता आदि अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।
बताते चलें कि अनुष्ठान के उपरांत रविवार की रात स्थानीय मैदान में द्विदलीय संगीत प्रतियोगिता आयोजित की गई है, जिसमें गायक अरविन्द सिंह अभियन्ता तथा गायक बुद्धा सिंह के बीच मुकाबला होगा। आयोजकों ने बताया कि समारोह में अनेक नेता, पत्रकार तथा सामाजिक कार्यकर्ता आदि शामिल होंगे।