सिवान (बिहार) संवाददाता सचिन पांडेय: सिसवन प्रखंड मे जिविका दीदीयों द्वारा मत्स्य पालन किया जा रहा है। जिविका द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से संपन्न बनाने के लिए मछली पालन पर जोर दिया जा रहा है। जिविका द्वारा मछली पालन से जोड़कर उन्हे आर्थिक रूप से सशक्त बनेंगी।प्रखंड के रामपुर गांव मे महिमा जीविका ग्राम संगठन की दीदियो द्वारा आवंटित तालाब मे शुक्रवार को बीचड़ा डालकर मत्स्य पालन का कार्य शुरु किया गया। कार्य की शुरुआत संगठन की अध्यक्ष दीपमाला देवी एवं सदस्य जीविका दीदियो ने किया। प्रखंड परियोजना प्रबंधक संदीप कुमार ने बताया कि तालाब के शुरुआती पांच वर्षों तक जिला प्रशासन द्वारा किया जाएगा।मौके पर प्रखंड परियोजना प्रबंधक संदीप कुमार, मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी सुबोध कुमार सिंह, प्रबंधक पशुधन संजय पटेल, मत्स्यपालन सलाहकार कुणाल कुमार ,सतीश कुमार सिंह सहित सैकड़ों जिविका दीदी उपस्थित थी।
ब्रेकिंग न्यूज़:
लहेजी गाँव मे हुए मारपीट में एक युवक हुआ घायल!
हसनपुरा थाना क्षेत्र के लहेजी गांव में हुए मारपीट में एक युवक घायल हो गया। घायल युवक लहेजी गांव निवासी पारस यादव का पुत्र रामबाबू यादव हैं घायल अवस्था मे उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सिवान सिसवन मुख्य पथ से शुक्रवार को अस्थनीय प्रसासन द्वारा अतिक्रमण हटाया गया। बताते चले कि प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने को लेकर जेसीबी मशीन का भी प्रशासन द्वारा प्रयोग किया गया।अतिक्रमण हटाने को लेकर पुलिस बल भी लगाए गए थे।
रघुनाथपुर प्रखंड कार्यालय पर विकास मित्रों की शुक्रवार को बैठक हुई बैठक के दौरान सरकार द्वारा चलने वाली योजनाओं को पंचायत अस्तर के लोगो तक पहुंचने तथा लोगो को जागरूक करने को लेकर चर्चा की गई।